news-details

करवा चौथ की खरीदारी से सजा कुबेरस्थान बाजार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कुबेरस्थान कस्बे में करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले शिव मंदिर परिसर में दुकानें सज गईं। महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी हैं और सुबह से ही खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ दिखाई दी।गुरुवार को होने वाले करवा चौथ व्रत के लिए महिलाएं चलनी, करवा, नारियल और अन्य पूजन सामग्री खरीद रही हैं। आसपास के गांवों से भी महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। मान्यता के अनुसार, महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जल व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन तथा पूजा के बाद व्रत खोलती हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक दशक में करवा चौथ व्रत की लोकप्रियता बढ़ी है। सोशल मीडिया के प्रभाव से भी इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में सजी दुकानों पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है