news-details

करौंदी कला में शिक्षक संघ की नई इकाई गठित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुलतानपुर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील पांडे गुट की जिला इकाई ने करौंदी कला ब्लॉक में नई इकाई का गठन किया है। इस दौरान कमलेश कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैलेन्द्र कुमार को ब्लॉक मंत्री और चंद्रमणि यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया। श्याम प्रकाश मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव प्रताप यादव संयुक्त मंत्री, सुरेश राणा प्रचार मंत्री, जुगनू शेख संगठन मंत्री को महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया। जिला मंत्री राहुल तिवारी राष्ट्रवादी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंच का संचालन जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशिक पाण्डेय ने किया।उक्त बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक विजय प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह,  सनत सिंह, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह, प्रदीप नारायण झा, विवेक नारायण झा, सहित कई अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।