
सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया मझौवा गांव के पूरे डीगर, पांडे का पुरवा निवासी 50 वर्षीय अरुण पांडे पुत्र शिवशंकर पांडे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अरुण पांडे की मौत हो गई।