news-details

करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सिंहपुर क्षेत्र के उसरहा गांव में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान देव मिश्रा पुत्र छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे देव अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महज 14 वर्ष की उम्र में देव की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। किशोर की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।