news-details

कर्ज से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नौढिया उपहार गांव में 65 वर्षीय एक वृद्ध ने कथित रूप से कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नौढिया उपहार निवासी गजराज सिंह शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला गया तो गजराज सिंह घर के अंदर पाइप के सहारे फंदे से लटके मिले।परिजनों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।परिजनों के मुताबिक, गजराज सिंह पिछले कुछ समय से कर्ज के कारण मानसिक तनाव में थे। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।मृतक अपने पीछे एक पुत्र और पांच विवाहित बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.