news-details

कप्तानगंज समाधान दिवस में 59 शिकायतें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण लंबित रहे। सबसे अधिक 31 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जिनमें 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले अवशेष रहे। पुलिस विभाग से 4, विकास विभाग से 3, स्वास्थ्य विभाग से 1 तथा अन्य विभागों से 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए। भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम कप्तानगंज, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।