news-details

कनकुआ मॉडल स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा । जनपद के राजकीय विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप की शुरुआत बुधवार से हो गई है इसी क्रम में पनवाड़ी ब्लॉक के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ में इस कैंप का उदघाटन संस्था की संस्कृत प्रवक्ता ऊषा देवी सरोज की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराते हुए संवाद कौशल को बढ़ावा देना इस कैम्प का उद्देश्य है।प्रथम सत्र में प्रवक्ता पूनम यादव ने छात्र छात्राओं को अरुणाचल प्रदेश की गालो भाषा का अभ्यास कराया तो द्वितीय सत्र में प्रवक्ता प्रीती कन्नौजिया ने पंजाबी और अवधी भाषा के बारे में जानकारी प्रदान की। ज्योति राजपूत ने अंग्रेजी भाषा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला।इ