news-details

कन्या पूजन के साथ बालिकाओं को शैक्षिक सामग्री वितरित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मिशन शक्ति 6.0 के तहत लोकबंधु अस्पताल, लखनऊ स्थित वन स्टॉप सेंटर यूनिट-1 परिसर में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें नौ बालिकाओं को देवियों के स्वरूप में प्रस्तुत कर समाज को संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मां शैलपुत्री के स्वरूप में समानता का अधिकार, मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में स्वतंत्रता का अधिकार और मां चंद्रघंटा के स्वरूप में शोषण के विरुद्ध अधिकार का संदेश दिया गया। मां कुष्मांडा के स्वरूप में धार्मिक स्वतंत्रता तथा मां स्कंदमाता के स्वरूप में संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।इसी क्रम में मां कात्यायनी के स्वरूप में संवैधानिक उपचारों के अधिकार, मां कालरात्रि के स्वरूप में शिक्षा, मां महागौरी के स्वरूप में सुरक्षा और मां सिद्धिदात्री के स्वरूप में स्वावलंबन का संदेश दिया गया।समारोह में विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। इसके बाद बालिकाओं को संदेशपरक पुस्तकें, टिफिन, पानी की बोतल, बॉक्स, पेंसिल और रबर सहित उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना रहा।