news-details

कन्या गुरुकुल में सेवा कार्यक्रम

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी डिस्ट्रिक्ट 321 ई की ओर से सेवा सप्ताह के चौथे दिन रामापुर स्थित मातृ मंदिर कन्या गुरुकुल परिसर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुरुकुल की कन्याओं को फल, मेवा, स्कूल की बोतल, कॉपी, पेन और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं ने गायत्री मंत्र के साथ अतिथियों का स्वागत किया। अन्य बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चियों की आवश्यकताओं में सहयोग करना और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोन चेयरपर्सन एवं क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन अरविन्द कुमार रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में लायन अजय दूबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन लायन अरविन्द कुमार और लायन अजय दूबे ने किया। क्लब अध्यक्ष लायन अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन लायन सुधीर चौरसिया ने किया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।