
पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । गुरुवार को सुबह राम शाहपुर निवासी शिवधन भजन गुप्ता पुत्र स्व. जग प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष की घर के अंदर बांस के सहारे दुपट्टे से लटकी हुई लाश मिली है। जिस कमरे में युवक ने फांसी लगाई थी उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। मृतक अपने विधवा मां के साथ रहता था। बेटे की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक युवक की शादी हुई थी शादी के कुछ साल बाद पत्नी छोड़कर दूसरी जगह चली गई। मृतक थाने का चौकीदार था। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।