news-details

कमेंट करने पर महिला ने युवक को चप्पल से पीटा, बाइक जब्त

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

नवाबाद थाना क्षेत्र के जीवनशाह चौराहे के पास शुक्रवार शाम एक महिला ने कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने पर युवक की सरेआम पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने पति के साथ मानिक चौक बाजार से लौट रही थी, तभी करीब 3 लाख रुपये की बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने कमेंट कर दिया। इससे नाराज महिला ने अपनी बाइक आगे लगाकर उन्हें रोका और युवक को थप्पड़ मारने के बाद चप्पल से पीट दिया।

घटना के दौरान आरोपी युवक माफी मांगता रहा और खुद को निर्दोष बताते हुए सीसीटीवी जांच की बात कहता रहा। भीड़ जुटने पर दोनों युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अभी तक कोई पक्ष थाने नहीं पहुंचा है और मामले की जांच जारी है।