news-details

कमिश्नरेट घेराव पर DG से कार्रवाई की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ITBP जवान विकास सिंह की मां का हाथ काटने के मामले में मेडिकल जांच कमेटी ने कृष्णा हॉस्पिटल और पारस हॉस्पिटल को इलाज में लापरवाही का दोषी पाया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दोनों अस्पतालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।जांच में सामने आया कि इलाज में देरी और विशेषज्ञ सलाह समय पर न लेने से मरीज की हालत गंभीर हुई और संक्रमण बढ़ने पर हाथ काटना पड़ा। विकास सिंह ने आरोप लगाया था कि गलत इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मां का हाथ काला पड़ गया था।मामले को लेकर 23 मई को ITBP के 40-50 जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए ITBP महानिदेशक को पत्र लिखकर जवानों के व्यवहार को अनुशासनहीनता बताया और कार्रवाई की मांग की है।