
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। कमासिन में कुछ लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण करके ग्राम पंचायत की ओर से बनवाई गई नाली को बंद कर दिया है।नाली बंद होने से एक परिवार ने अपने घर के सामने रास्ते को रोक दिया है और गंदा पानी सड़क पर जमा हुआ है। अतिक्रमणकारियों की मनमानी से परेशान गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एस डी एम से शिकायत की।एस डी एम ने खंड विकास अधिकारी, राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाकर मामले के समुचित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।कमासिन में सार्वजनिक शौचालय पिछले छः महीने से बंद पड़ा हुआ है। जलापूर्ति ध्वस्त है।कई बार शिकायत होने के बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी ने समस्या के हल पर कोई ध्यान नहीं दिया। गांव में नाली भी पिछले एक साल से अवरुद्ध है। संचारी रोग नियंत्रण माह के अन्तर्गत सफाई कर्मियों की टीम ने मौके पर जाकर नाली की सफाई तो कर दी परंतु अवरूद्ध नाली को खोलवा नहीं पाए।नाली का पानी अपने घर के सामने खडंजे पर जमा होने से नाराज़ एक परिवार ने मेड बांधकर नाली के पानी को रोक दिया है। एक सप्ताह से आवागमन बाधित है। शनिवार को पूर्व प्रधान कमलेश सिंह के साथ गोलबंद होकर एक दर्जन से अधिक लोग तहसील पहुंचे और सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। एस डी एम ने मामले के त्वरित और समुचित निस्तारण का आदेश दिया है।