news-details

कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के बच्चों ने निकाली रैली

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के बच्चों ने रैली निकाल कर अभिभावकों को बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और नियमित स्कूल भेजने के संदेश दिए।रैली के दौरान शिक्षक -शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें स्कूल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।रैली का नेतृत्व इं प्र अ संजीव कुमार ने किया। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के नारे लगाए और घर घर शिक्षा दीप जलाने का संदेश दिया। सहायक अध्यापक विजय प्रताप यादव, सुश्री संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, शिवकरन गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, लालती देवी, स्नेहा शुक्ला, प्रतिभा ओझा,रिपु मौर्य आदि मौजूद रहे।प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर, कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया, प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर आदि विद्यालयों के बच्चों ने भी स्कूल चलो अभियान रैली निकाली।