
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा महिला के साथ मारपीट और घर से बेदखली का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने बड़े बेटे और बहू पर संपत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सातनपुर गांव की निवासी फूलकली ने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद से बड़ा बेटा सतीश और बहू संगीता उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। काम न कर पाने पर बहू द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की जाती है।पीड़िता के मुताबिक 16 मई को बहू ने उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर पिटाई की। वहीं 18 मई को बेटे और बहू ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया और घर छोड़ने की धमकी दी।आरोप है कि बहू ने घर में ताला लगाकर कब्जा कर लिया और मायके चली गई, जिससे बुजुर्ग महिला दर-दर भटकने को मजबूर है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।