
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। आयोजित एक कार्यक्रम में सीतापुर सहित कई जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला नेताओं और युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे। कार्यक्रम में आई0पी0एफ0 की केंद्रीय कमेटी की सदस्य सुनीता रावत, रोशनी गुप्ता, लोक गायिका समीक्षा गौतम, ज्योति भारती, मीना सचान और रामदेवी समेत कई लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली।अजय राय ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रही है।इस अवसर पर बरेली, कानपुर, अमरोहा और लखनऊ से भी कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया।