news-details

कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।

सरुवांवा ग्राम पंचायत के नया पुरवा गांव में बुधवार रात रिमझिम बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के नीचे सो रहे 58 वर्षीय श्याम लाल चौहान की दबकर मौत हो गई। अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक श्याम लाल की मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में शोक का माहौल है। वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता के साथ प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।