
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में बुधवार सुबह कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में मकान में बंधी दो बकरियों की भी मौत हो गई, जबकि दो बकरियां घायल हो गईं।बताया गया कि सुबह करीब पांच बजे फूलकली यादव (वृद्धा), पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल, कच्चे मकान में सो रही थीं। अचानक दीवार गिरने से वह मलबे में दब गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीडीसी त्रिभुवन प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।