
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी।सदर विधानसभा के कबीरपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद हुआ।बी एस पी द्वारा ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य ने 2027में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना,राजपाट में बढ़ी भागेदारी और मंडल कमीशन की रिपोर्ट बसपा की देन है। बहुजन समाज पार्टी न होती तो पिछड़ी जातियां आज भी राजनीति में हाशिए पर होती । पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बहन मायावती जी ने अपने कार्यकाल में अलग से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की स्थापना की।बैठक का संचालन जिला संयोजक प्रमोद गौतम ने किया। मंडल संयोजक रोहित गौतम , जिला संयोजक माधव सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।