
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। कौड़िहार में रविवार को प्रधान संघ की जिलाध्यक्ष रेखा पाल के नेतृत्व में भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं।प्रधान संघ जिलाध्यक्ष रेखा पाल ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है। गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है, जिससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राजू पाल, मंडल अध्यक्ष राम कैलाश सरोज, अनिल विश्वकर्मा, प्रधान प्रतिनिधि विजय सरोज, रमेश चंद, उमेश पाल, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, सुनील पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।