news-details

कोतवाली में एसपी ने की समीक्षा बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पायलट प्रोजेक्ट 9 वर्टिकल के तहत चयनित अमेठी कोतवाली के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ देर रात बैठक की। बैठक में अभिलेखों और रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रखरखाव के साथ डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने निर्देश दिए कि थाने में संचालित सभी आवश्यक रजिस्टरों को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार मैनुअली और डिजिटल दोनों माध्यमों से अद्यतन रखा जाए।उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन रजिस्टरों का वर्तमान में उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें अन्य जरूरी रजिस्टरों में समाहित किया जाए। इससे रिकॉर्ड प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा।एसपी सरवणन टी. ने कहा कि जिन रजिस्टरों में डिजिटल प्रविष्टियों का प्रावधान है, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियमित रूप से एंट्री की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न बरती जाए।बैठक में प्रस्तावित विभिन्न वर्टिकल्स के अंतर्गत संचालित रजिस्टरों और अभिलेखों से संबंधित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर जोर दिया गया। इस दौरान पायलट प्रोजेक्ट वर्टिकल-9 के तहत चयनित अमेठी थाने के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।