news-details

कंटेनर की टक्कर से पलटी टैक्सी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरसौल ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खराब खड़ी टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी पलट गई और उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टैक्सी में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक उमेश प्रेमपुर से सवारियां लेकर रामादेवी जा रहे थे। सरसौल ओवरब्रिज पर टैक्सी खराब होने पर वह सड़क किनारे वाहन खड़ा कर इंजन ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आए कंटेनर ने टैक्सी को टक्कर मार दी।हादसे के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।