news-details

कैंट में विकास की तैयारी, 6.26 करोड़ से संवरेंगी सड़कें और पार्क

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। कैंट क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है। सोमवार को कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक में 6 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 32 लाख रुपये का अलग बजट रखा गया है। कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक में सीईओ स्टिफिन पीडी, कैंट विधायक हसन रूमी और चेयरमैन लखन ओमर सहित अधिकारी मौजूद रहे। सीईओ ने बताया कि सड़क निर्माण पर 2.33 करोड़ और फुटपाथ निर्माण पर 2.11 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। फुटपाथ से जुड़े अन्य कार्यों के लिए 33 लाख रुपये रखे गए हैं।जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के लिए ड्रेन निर्माण, बाउंड्री मरम्मत और वाटर टैंक के स्लैब सहित कई कार्य प्रस्तावित हैं। पार्कों के सौंदर्यीकरण पर 30.62 लाख और ओपन जिम विकसित करने पर 40.07 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैडमिंटन ग्राउंड के विकास के लिए भी 11.60 लाख रुपये का प्रस्ताव है।इसके अलावा मॉडर्न डस्टबिन, वाटर लाइन, स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत और पेंटिंग के कार्य भी शामिल हैं। प्रस्तावों पर अमल होने से कैंट क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और पार्कों की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।