news-details

क्षतिग्रस्त पुलिया बनी ग्रामीणों की परेशानी, किसान बोले- कभी भी हो सकता है हादसा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के विकास खंड राया के गांव नगरिया शेरनी में क्षतिग्रस्त पुलिया ग्रामीणों और किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पुलिया खराब होने के कारण आए दिन हादसेका खतरा बना रहता है। हाल ही में बाजरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली इसी पुलिया पर पलट गई, जिससे किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा।किसानों का कहना है कि यह पुलिया कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने में सबसे बड़ी बाधा बन गई है। बरसात के समय समस्या और बढ़ जाती है, जिससे खेतों तक पहुंचना और फसल को बाहर ले जाना मुश्किल हो जाता है।किसान विष्णु शर्मा ने बताया कि पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उनका बाजरा खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।ग्रामीण विशाल चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिया की मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राजकुमार ने कहा कि रात में किसी मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पाती।ग्रामीणों ने जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों को पुलिया की स्थिति से अवगत करा दिया गया है।