
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के विधानसभा क्षेत्र में राजामऊ के पास रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक साल पहले बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बावजूद पुल से आवागमन जारी है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि एनएचएआई रायबरेली की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से के पास कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। वहीं निर्माण के दौरान खराब हुई राजामऊ नहर पटरी का मार्ग भी अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। एनएचएआई अभियंता विकल्प सिंह ने बताया कि केवल ज्वाइंट टूटा है, पुल में कोई समस्या नहीं है और उसे ठीक कराया जा रहा है।