news-details

कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी से हुआ कृषकों का चयन

You can share this post!

 

कुशीनगर। पारदर्शी विकास ब्यूरो

विकास भवन स्थित सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (CRM) योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक कृषकों के चयन की प्रक्रिया जिला स्तरीय समिति के समक्ष ई-लॉटरी के माध्यम से संपन्न हुई।उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने बताया कि CRM योजना के तहत पराली प्रबंधन के लिए 190 एकल कृषि यंत्रों तथा चार कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रत्येक की लागत 30 लाख रुपये, के लिए ई-लॉटरी कराई गई। वहीं SMAM योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत वाले 11 कस्टम हायरिंग सेंटर तथा दो फार्म मशीनरी बैंक के लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई।ई-लॉटरी संपन्न होने के बाद चयनित कृषकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तत्काल चयन संबंधी संदेश भेजे गए। मोबाइल पर संदेश प्राप्त होने के बाद चयनित किसानों में उत्साह देखने को मिला।उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने कृषकों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को सुगम एवं लाभकारी बनाने का आह्वान किया।ई-लॉटरी के दौरान जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आवेदक कृषक मौजूद रहे।