
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर नगर में नागरिक सुरक्षा कोर के कृष्णानगर प्रखंड में लंबे समय से रिक्त चल रहे डिवीजनल वार्डेन के अवैतनिक पद पर समाजसेवी एवं पूर्व आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर, कानपुर नगर के निर्देश पर उपनियंत्रक शिवराज सिंह ने 30 जून 2026 को शरद प्रकाश अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़े अधिकारियों और पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। चीफ वार्डेन राजीव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष बाजपेई, स्टाफ ऑफिसर मुख्यालय सतीश अरोड़ा, नगर डिवीजनल वार्डेन सीमा अग्रवाल, प्रखंड प्रभारी प्रवीण वर्मा, स्टाफ ऑफिसर सुखबीर मलिक और अरविंद दीक्षित सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।बताया गया कि नागरिक सुरक्षा कोर के अन्य प्रखंडों में भी कई नियुक्तियां जारी की गई हैं, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।