
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बुधवार को कोषागार अमेठी में पेंशनरों की स्व-जनगणना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोषागार लेखाकार कृष्ण मोहन द्वारा उपस्थित पेंशनरों से स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों को स्व-जनगणना के महत्व एवं उसकी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा सभी से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। कोषागार अमेठी द्वारा यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया गया।पेंशनर सुरेंद्र बहादुर सिंह, राम अभिलाष सिंह, श्यामलाल मौर्य, त्रियुगीनारायण त्रिपाठी, राम बलवान मिश्रा एवं चंद्र मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।