news-details

केशव नगर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ | लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर में क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सीतापुर रोड स्थित शालीमार कोर्टयार्ड और अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में दो ओपन जिम की स्थापना का भी शुभारंभ किया गया।

फैजुल्लागंज के केशव नगर में मीना पांडेय के आवास के सामने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र में बेहतर आवागमन और जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस कार्य हेतु क्षेत्रीय विकास निधि से 17 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शालीमार कोर्टयार्ड और अग्रसेन हाइट्स अपार्टमेंट परिसर में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। इन दोनों ओपन जिम की स्थापना लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराई जा रही है।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओपन जिम से स्थानीय नागरिकों को नियमित व्यायाम की सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, राम शरण सिंह, सुनील सिंह, मीना पांडेय, सोनू मिश्रा, रूपेश अग्रवाल, राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज, रोहित धीर सहित स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।