news-details

काशी विश्वनाथ धाम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में नमामि गंगे की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बाबा दरबार में भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दुर्गा स्वरूपा महिलाओं ने प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का आह्वान किया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि मां दुर्गा की उपासना और भारतीय परंपराएं प्रकृति, पर्यावरण तथा जीवन के संतुलन से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र में नौ प्रकार के पौधों और पत्तों से नवपत्रिका का निर्माण एवं पूजन किया जाता है, जो कृषि, वनस्पति और प्रकृति के पुनर्जीवन का प्रतीक है।राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र का पर्व जल संरक्षण, वृक्षारोपण और नदियों की स्वच्छता का संदेश देता है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और उनके परिवार के साथ जुड़े पशु-पक्षी प्रकृति में सहअस्तित्व तथा संतुलन की प्रेरणा देते हैं। दुर्गा सप्तशती का श्लोक ‘या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति-रूपेण संस्थिता’ भी देवी को प्रकृति के रूप में स्थापित करता है।कार्यक्रम में सौम्या पांडेय, अनु यादव, भावना विश्वकर्मा, शिवानी तिवारी, वर्षा जायसवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।