news-details

किशोरी ने फांसी लगाकर की दी जान

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हसवा सुरवन गांव में रविवार की  सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की।पुलिस को जामो थाना क्षेत्र के पुर परमेश्वरी मजरा घाटमपुर निवासी दल बहादुर ने लिखित सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की बेटी नेहा  पुत्री रामरूप, रविवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।