news-details

कांशीराम पुण्यतिथि पर लखनऊ में भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटी बसपा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी और सीतापुर में जिला स्तरीय बैठक कर संगठन की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन तथा कैडर कैंपों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही नौ अक्टूबर को लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पहुंचाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी।विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ से कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने खर्च पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी को लेकर अपनी टिप्पणी में कहा कि कांग्रेस नागनाथ, भाजपा सांपनाथ और सपा परिवार डेवलपमेंट एलायंस है। उन्होंने इन दलों पर जातिवादी और आरक्षण विरोधी होने के आरोप भी लगाए। ये उनके राजनीतिक विचार हैं। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर ने की। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने 2027 में मायावती की सरकार बनाने का आह्वान किया।बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी सुशील कुमार मुन्ना, विनय कश्यप सहित मंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।