news-details

कुशीनगर में दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगरकुशीनगर। पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और क्षेत्राधिकारी लाइन जयन्त यादव ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा उपनिरीक्षक मोहन लाल यादव के कंधों पर बैज लगाकर उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाई दी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की समस्याओं के समाधान और पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है।एसपी ने दोनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कार्यों से विभाग का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर उत्साह का माहौल रहा।