news-details

कुशीनगर में ट्रैफिक पुलिस का सघन अभियान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर।
यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए कुशीनगर यातायात पुलिस ने सितंबर माह के प्रथम पखवाड़े में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चले अभियान के दौरान कुल 5,023 वाहनों के चालान किए गए और 76 लाख 23 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन से ओवरस्पीडिंग के मामलों में 1,714 वाहनों का चालान किया गया। इनमें 177 भारी और 1,537 हल्के वाहन शामिल रहे। इन पर 37.32 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,654 चालान किए गए, जिनसे 16.54 लाख रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित हुआ। मदिरा सेवन से संबंधित मामलों में 38 चालान कर 3.80 लाख रुपये तथा नो-पार्किंग के मामलों में 429 चालान कर 2.14 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान सात वाहनों के चालान कर 70 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन न करें।