news-details

कुशीनगर भाजपा 4 नवंबर को गोरखपुर में निकालेगी पदयात्रा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर

कुशीनगर। SIR प्रक्रिया, मतदाता सूचियों की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत 4 नवंबर को गोरखपुर में क्षेत्रीय स्तर पर पदयात्रा आयोजित करने की तैयारी है। इसमें कुशीनगर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बसों के माध्यम से शामिल होंगेअभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रही है और जनादेश का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इन आरोपों के जवाब में जनता के सामने पार्टी का पक्ष रखने के लिए 4 नवंबर को गोरखपुर में पदयात्रा आयोजित की जाएगीभाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से विपक्ष हताश है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में प्रस्तावित पदयात्रा में कुशीनगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, राधेश्याम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बीएन कुशवाहा, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव पांडेय और पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।