news-details

कैसरगंज में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय की मांग तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) और नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) स्थापित करने की मांग रखी।सांसद ने शिक्षा मंत्री को इस संबंध में एक औपचारिक मांग पत्र भी सौंपा और बताया कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में फिलहाल कोई भी केंद्रीय या नवोदय विद्यालय मौजूद नहीं है। इस वजह से क्षेत्र के लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर-दराज के जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है।उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण और मध्यम वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और वे आगे चलकर देश व समाज के विकास में बेहतर योगदान दे सकेंगे।शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।सांसद करण भूषण सिंह ने भी विश्वास जताया कि उनकी यह लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होगी, जिससे कैसरगंज के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।