news-details

किसान यूनियन ने उठाईं छह मांगें

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम पंकज मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छह सूत्रीय मांगपत्र भेजा। यूनियन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 5,000 रुपये और गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। बेमौसम बारिश से धान, मक्का और मूंग की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की भी मांग उठाई।इसके अलावा किसानों को सस्ते बीज, आलू का उचित मूल्य और जरूरत पड़ने पर सरकारी खरीद की सुविधा देने की मांग की गई। यूनियन ने बटाईदार किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने, यूरिया-डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खाद की कालाबाजारी रोकने की अपील भी की।