
पारदर्शी विकास महोबा। जय जवान जय किसान संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार को सौंपा।संगठन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाने की कमी और गोदाम भरे होने का बहाना बनाकर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक नुकसान में बिक्री करने को मजबूर हैं।ज्ञापन में एमएसपी पर दलहन और तिलहन खरीद केंद्र अभी तक शुरू न होने, फसल बीमा योजना में अनियमितता, लंबित भुगतान और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।G