news-details

कोरोना काल के योद्धा बने मरीजों के भरोसेमंद डॉक्टर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोविड-फेस-2 के दौरान हजारों मरीजों की जान बचाकर चर्चा में आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीरज वर्मा अब अमेठी से लखनऊ तक अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहचान बना चुके हैं। जिला चिकित्सालय अमेठी में तैनाती के दौरान उन्होंने कोरोना काल में लगातार सेवाएं देकर मरीजों का उपचार किया। सरकारी सेवा छोड़ने के बाद उन्होंने गौरीगंज में नेशनल मेडिकोज क्लीनिक शुरू किया, जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। बेहतर इलाज और सेवाओं से प्रभावित होकर संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज ने भी उन्हें कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है।डॉ. वर्मा अब क्लीनिक के साथ अस्पताल में भी मरीजों को देख रहे हैं। उनके पास गठिया, ब्लड प्रेशर, शुगर, कब्ज, कमजोरी और निमोनिया जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मरीजों के भरोसे और बेहतर उपचार के चलते वह हजारों लोगों के फैमिली डॉक्टर बन चुके हैं।

"मेरा हमेशा यही प्रयास रहा है कि हर मरीज को बेहतर इलाज और सही सलाह मिल सके। कोविड काल में भी मैंने अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। मरीजों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। आगे भी पूरी निष्ठा और सेवा भाव से लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम करता रहूंगा।"-डॉ. नीरज वर्मा