
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। स्वरूप नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बेकाबू होकर युवक डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक पान मसाला थूकने के लिए दरवाजा खोल रहा था। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।