news-details

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम ग्रिड योजना की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों से उत्पन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। व्यापार मंडल ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर पाइप सड़क किनारे पड़े हैं और मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर जमा हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने नगर आयुक्त से मांग की कि बरसात शुरू होने से पहले शहर में जहां-जहां सड़कें खोदी गई हैं या गड्ढे बने हुए हैं, उन्हें तत्काल भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते यह कार्य नहीं किया गया तो बारिश के दौरान शहर में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।नगर आयुक्त ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे ताकि नागरिकों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।ज्ञापन सौंपने वालों में रामेश्वर गुप्ता, देवी प्रसाद खन्ना, सुरेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, कृपा शंकर त्रिवेदी, बालकृष्ण गुप्ता, विराट गुप्ता और गुलशन जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।