news-details

कानपुर देहात: जिला कारागार में बंदियों को मिलेगा हुनर ब्यूटीशियन, सिलाई और बाइक रिपेयरिंग प्रशिक्षण शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात
जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव की मौजूदगी में दीक्षालय फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हुई।कार्यक्रम के तहत महिला बंदियों को ब्यूटीशियन और सिलाई, जबकि पुरुष बंदियों को बाइक रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना में 28 महिला और 40 पुरुष बंदियों का चयन किया गया है।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे, जिससे रिहाई के बाद वे स्वरोजगार अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।कारागार प्रशासन ने इस पहल को बंदियों के पुनर्वास की दिशा में अहम कदम बताया है। कार्यक्रम में कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।