
*कानपुर।* कल्याणपुर में वुमन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी की सदस्यों ने करवा चौथ का पर्व अपने-अपने घरों में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनी। सभी महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
भले ही सभी ने अलग-अलग घरों में व्रत रखा, लेकिन सोसाइटी की सदस्य सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी रहीं। एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और मेहंदी और पूजा की थाल की तस्वीरें भी साझा कीं।
सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का विशेष महत्व है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।