
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर विकास खंड के ठेंगहा गांव में बीती रात समुचित इलाज के अभाव में एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत से परिवार और गांव शोक में डूबा हुआ है। महिला का पति रोजी रोटी के लिए सूरत में रहता है। अन्त्येष्टि के लिए परिवार के लोग पति के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।रोशनी पत्नी आंसू -25, गर्भवती थी, गुरुवार की शाम उसके प्रसव पीड़ा हुई।परिजन उसको लेकर सी एच सी संग्रामपुर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल असैदापुर रिफर कर दिया , जिला अस्पताल में रात में चिकित्सकों ने ठीक से इलाज नहीं किया और उसकी मौत हो गई।महिला की दर्दनाक मौत की जानकारी होने पर बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ठेंगहा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की, दुःख बांटा।जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि दुःख की घड़ी में बसपा परिवार के साथ है। परिवार की हमेशा यथासंभव मदद की जाएगी।रोशनी के श्वसुर की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी सास और एक चार वर्ष का बेटा है,पति आंसू रोजी रोटी के लिए सूरत में रहता है।बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र के साथ बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा के विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, संतोष दुबे, दिनेश मिश्र, भीम राव बौद्ध , विक्रम आदि मौजूद रहे।