news-details

कालिकन भवानी धाम पहुंचे राजेश मसाला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला ने प्रसिद्ध कालिकन भवानी धाम पहुंचकर मां के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।राजेश मसाला के साथ उनके परिवार के सदस्य हिमांशु अग्रहरि, विशाल अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मां के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना के बाद राजेश मसाला ने कहा कि वह प्रत्येक नवरात्र में मां के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा निवेदित करते हैं। मां कालिका भवानी की कृपा उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र पर बनी रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र में शांति, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना भी की।नवरात्र के अवसर पर कालिकन भवानी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मां के दर्शन के बाद राजेश मसाला ने प्रसाद वितरण कर धार्मिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।