news-details

काला जाम विवाद बना हिंसा, दो घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान मिठाई को लेकर विवाद हो गया। दो के बजाय चार काला जाम मांगने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जानकारी के अनुसार, घराती पक्ष के लोगों को प्रति व्यक्ति दो काला जाम देने की व्यवस्था थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा चार काला जाम मांगने पर विवाद बढ़ गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल गए।हमले में सत्यपाल कुरील का सिर फट गया, जबकि ननका कुरील के दो दांत टूट गए। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।