news-details

कंगना रनौत मामले में वादी पक्ष को मिला मानहानि नोटिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKAHS NEWS किसान आंदोलन को लेकर कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में आगरा कोर्ट में चल रही सुनवाई ने नया मोड़ ले लिया है। वादी पक्ष के अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा को फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद Kangana Ranaut की ओर से मानहानि का नोटिस भेजा गया है।अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि यह नोटिस कंगना रनौत की वकील अनुसुया चौधरी के माध्यम से भेजा गया है। उनके अनुसार नोटिस में उन पर झूठी, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक माफी मांगने, स्पष्टीकरण जारी करने और मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संबंधित सामग्री हटाने की मांग की गई है।रमाशंकर शर्मा का कहना है कि यह पूरा मामला किसान आंदोलन पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव में लेने और मामले से पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा, “मैं किसी दबाव में आने वाला नहीं हूं। इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगा और वहां शिकायत करूंगा कि मुझे लगातार धमकियां और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।”अधिवक्ता शर्मा ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत बार काउंसिल ऑफ इंडिया से करेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाएंगे। उनके मुताबिक, कोर्ट की कार्यवाही और उससे जुड़ी मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर विवाद बढ़ा है तथा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला और गरमा गया है। आने वाले दिनों में कानूनी स्तर पर इस प्रकरण में आगे और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।