
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। धनतेरस पर स्थानीय बाजारों को बढ़ावा देने के लिए कानपुर महानगर कांग्रेस ने ‘इस धनतेरस, ऑनलाइन को करो ना और दुकानदार भाई से खरीदारी को करो हां’ का नारा दिया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शिवाला बाजार में पदयात्रा निकालकर व्यापारियों से मुलाकात की और लोगों से स्थानीय दुकानों से त्योहार की खरीदारी करने की अपील की।पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुकानदारों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर की पहचान उसके बाजार और व्यापार से है। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानों से सामान खरीदना व्यापारियों के साथ उनके परिवारों की खुशियों को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी और स्थानीय व्यापार को प्राथमिकता देने की अपील की। इस मौके पर निजामुद्दीन खां, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कन्नौजिया, विनय पांडे और इकलाख डेविड सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।