news-details

कैफे में नाबालिगों के हाथ हुक्के की पाइप!

You can share this post!

 वीडियो से मचा हड़कंप, जांच की मांग
तनिश सिंह
पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव।
उन्नाव शहर में तंबाकू के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं पीतांबर नगर स्थित चैप्टर वन कैफे से सामने आए कथित वीडियो ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में स्कूली उम्र के कुछ बच्चे कथित तौर पर हुक्का पीते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे नाबालिग हैं, तो उन्हें हुक्का उपलब्ध कैसे कराया गया और कैफे में उम्र संबंधी नियमों की निगरानी किस स्तर पर हो रही थी।स्थानीय लोगों ने पीडी नगर क्षेत्र के बैंग बैंग, हेल फायर हिडेन हाउस, फ्लेक्स हाउस और पिज्जा केव, पीतांबर नगर के चैप्टर वन तथा भरत मिलाप क्षेत्र के गैलेक्सी कैफे समेत अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच कराने की मांग की है। इन कैफे में हुक्का उपलब्ध कराने संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।लोगों का कहना है कि तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है। स्थानीय लोगों ने वीडियो की सत्यता और कैफे में नाबालिगों को हुक्का उपलब्ध कराने के आरोपों की जांच कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।