news-details

केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम जनपद एवं प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा अनन्या पांडे ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया और जनपद मेरिट में भी अपना स्थान सुनिश्चित किया। आशुतोष तिवारी ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तेजस अग्निहोत्री और आयुषी द्विवेदी ने 87-87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि आकाश कुशवाहा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम कुशवाहा और सत्यम सिंह ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कॉलेज टॉप किया। इसके अलावा श्रेया पांडे ने 77 प्रतिशत, साक्षी शर्मा और प्रज्ञा पांडे ने 75-75 प्रतिशत तथा नेहा सैनी ने भी 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. बाजपेई ने सभी सफल विद्यार्थियों को मोदक खिलाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।इस अवसर पर विद्यालय सचिव, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम के लिए प्रयास जारी रहेंगे, जिससे विद्यार्थी भविष्य में और ऊंचाइयों को छू सकें।

विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे आगे भी इसी तरह निरंतर मेहनत कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करते रहेंगे।-के.के. बाजपेई